भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jul 14, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहा दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी तईम हजाम दूसरा दतियाव गांव का निवासी रंगील प्रजापति बताया जाता है। जो कोर्ट के आदेश के आलोक में दोनों पर वारंट जारी था। गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।