बरेली: बरेली रेलवे जंक्शन पर महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की काफी संख्या, ट्रेनों में भक्तों की भीड़
बरेली रेलवे जंक्शन पर महाकुंभ जाने के लिए काफी संख्या में दिखे श्रद्धालु,ट्रेनों में भक्तों की भीड़। रेलवे जंक्शन पर रेलवे पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन आते ही श्रद्धालुओं की भीड़ ट्रेन में मशक्कत कर घुसती हुई दिखी।