गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर रोड, जलालपुर मोड़ के पास किराए के कमरे में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली।मृतका के पति ने अपने पुत्र अंकित कमल उर्फ उमेश पर मां की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।