गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया की कोतवाली थाना पुलिस ने 50 बोरी आटा चोरी करने के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गया के कोतवाली थाना पुलिस ने आटा चोरी मामले में शिकायत के 2 घंटे के अंदर 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी आशीष भारती ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा 50 बोरी आटा का कॉल आने पर ऑटो से भेजा गया। जिसके बाद पैसा भी नही दिया गया।इस मामले में रवि कुमार, पवन कुमार और रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।