उदवंत नगर: बीबीगंज के समीप हुई सड़क हादसे मे एक घर के पांच व्यक्ति की मौत दो जख्मी
उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के बीबीगंज के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना मे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गईं।विंध्याचल से दर्शन कर वापस न्यू मॉडल बोलरों गाड़ी में सवार होकर निवास स्थान लौट रहा था। सभी परिवार मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच जांच मे जुट गईं है।