तिलहर: नगर के निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर पालिका का भ्रमण कर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जाना
नगर के एक प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद का भ्रमण कर उसके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जाना।अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने छात्र-छात्राओं के विकास कार्यों से संबंधित सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।