सोनीपत: सोनीपत शूगर मिल: मास्टर ट्रायल सफल, 4 दिसंबर से शुरू होगा पिराई सत्र
सोनीपत शूगर मिल में पिराई सत्र का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। सोनीपत मिल प्रशासन द्वारा लिया गया मास्टर ट्रायल सफल रहा। जिसके बाद अब 4 दिसम्बर को सोनीपत शूगर मिल में पिराई सत्र का शुभारम्भ किया जाएगा। पिराई सत्र का शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा करेंगे। गौरतलब है कि सोनीपत शुगर मिल मे