फरीदपुर: फरीदपुर में उमड़ा जनसैलाब, दिवंगत विधायक प्रो. (डॉ.) श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि, मंच पर जुटे दिग्गज नेता
बरेली के फरीदपुर कस्बे में रविवार को दिवंगत भाजपा विधायक और प्रोफेसर (डॉ.) श्याम बिहारी लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में सत्संग भवन, फरीदपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभा में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और धर्मपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।