गढ़वा: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गढ़वा में भी किए गए कई कार्यक्रम, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Garhwa, Garhwa | Jan 22, 2024 अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गढ़वा में भी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा काली स्थान से चलकर रामलला कुटी मंदिर पहुंची। जिसमें बड़े पैमाने पर श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में महिला पुरुष सभी एक साथ जय श्री राम के घोष लग रहे थे।