टिकारी थाना क्षेत्र के इजमाइल बलवापर से पुलिस ने हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदल यादव के पुत्र श्री राम यादव से हुई है। जिसके खिलाफ गांव की महिला के साथ मारपीट करने व हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। SHO ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तारी उपरांत रविवार दोपहर में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।