बेनीपुर: रमौली गाँव के निकट दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो शिक्षक घायल
प्राथमिक विद्यालय मल्लाह टोल पश्चिमी सूहथ के शिक्षक प्रदीप कुमार यादव रमौली गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार शिक्षक ही थे। भैरवपट्टी दरभंगा से स्कूल पहुंचने के क्रम में दुर्घटना में उनका पैर टूट गया। वे हार्ट के मरीज भी हैं। आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के बाद दरभंगा ले गया।