पीलीबंगा पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के आरोपी गैंगस्टर आकाशदीप व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया की राजकुमार एएसआई ने मय टीम संदिग्ध आकाशदीप बराड़ व उसके दो सहयोगी लवजोत सिंह उर्फ नवजोत सिंह व आकाशदीप सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को धारा 170 बीएनएस में गिरफ्तार किया ।