कन्नौज में बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर के जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शक्ति बसु के अनुसार पहले जहां प्रतिदिन करीब 70 से 80 मरीज इलाज के लिए आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 800 से 1000 हो गई है