फुल्लीडूमर: रामसरिया मोड़ के भुतहा पुल की नहर में गिरी बोलेरो, चालक और यात्री बाल-बाल बचे
प्रखंड क्षेत्र के रामसरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया, जब रामसरिया मोड़ के समीप स्थित भुतहा पुल के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बोलेरो बेलहर थाना क्षेत्र के किसी गांव से एक मरीज को इलाज के लिए बांका ले जा रही थी। इसी दौरान रामसर