परिहार थाना क्षेत्र के कोईरिया पिपरा वार्ड संख्या-1 में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष सुमित कुमार, सअनि नसीम अख्तर समेत दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात डीजे बजाने को लेकर दो