प्रयागराज के फूलपुर ब्लॉक अंतर्गत सरायशेखपीर उर्फ सलमापुर गांव में पंचायत चुनाव की संशोधित मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ द्वारा कई जीवित मतदाताओं को मृत और कुछ को बाहरी दर्शा दिया गया, जिससे उनका नाम कटने का खतरा है। मामले को लेकर पीड़ितों ने फूलपुर एसडीएम से शिकायत की है।शनिवार 01 बजे पीड़ित ने जानकारी दी।