गुमला: कुसुंबाहा बाजार में अज्ञात पिकअप की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Gumla, Gumla | Aug 30, 2025 एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर कुसुम्बाहा बाजार के समीप शुक्रवार की रात सड़क पार कर रहे मारासिली गांव निवासी अनिल उरांव 40 वर्ष को एक अज्ञात पिकअप वाहन ने कुचल दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद वहां मौजूद आजसु नेता मंदीप महली सहित ग्रामीणों द्वारा तत्काल उसे वहां से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया जा मृत घोषित कर दिया।