गुमला: चलती ऑटो से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Aug 29, 2025 चलती ऑटो से गिरने से वृंदा निवासी 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी तत्काल उसे ऑटो से सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है किसी काम से वह गुमला आया था वही गांव के ही एक ऑटो में बैठकर अपने घर जा रहा था। तभी वृंदा के समीप खराब सड़क के कारण वह सर के बल ओटो से नीचे सड़क पर गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोट लगी।