झंडा चौक से बड़का बाजार तक सड़क की हुई नापी शुरू, अतिक्रमित जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर पताही प्रखंड के झंडा चौक से बड़का बाजार तक सड़क किनारे सरकारी जमीन की नापी मंगलवार से शुरू कर दी गई। पताही सीओ नाजनी अकरम के निर्देश पर अमीन रंजन कुमार और मनीष कुमार की दो सदस्यीय टीम सड़क के दोनों किनारों की मापी कर रही है।