आरा: धरहरा स्थित हनुमान टोला पानी टंकी के पीछे महिला से बात करने का झूठा आरोप लगाकर बदमाशों ने युवक को गले में मारी चाकू
Arrah, Bhojpur | Aug 16, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित हनुमान टोला पानी टंकी के पीछे महिला से बात करने का झूठा आरोप लगाकर बदमाशों ने युवक को गले में चाकू मार दिया।जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर जैनेंद्र के द्वारा उसे प्राथमिक इलाज किया गया और बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।