जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत आदिवासी ग्राम महुआखेड़ा जहां आदिवासी लोगों शराब में लीन रहते थे वहां पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार की शाम 6 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नशा की दुष्परिणाम बताते हुए जानकारी दी। ग्रामवासियों के द्वारा पूर्ण नशा मुक्ति की शपथ ली। नशा से ग्राम की महिलाएं व बच्चे परेशान थे।