दुलमी: पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता, पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Dulmi, Ramgarh | Nov 3, 2024 रविवार को दिन के लगभग 1:00 बजे रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पतरातू थाना से पश्चिम करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर आसपास एक व्यक्ति को हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल ज 02z5198 आर्म्स के साथ देखा गया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।