दुलमी: रामगढ़ विधानसभा से भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के मधु गुप्ता ने किया नामांकन दाखिल
Dulmi, Ramgarh | Oct 28, 2024 सोमवार को दिन के लगभग 2:00 बजे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के रामगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में मधु गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।मधु गुप्ता ने रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी सह 23 रामगढ़ विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी अनुराग तिवारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके समर्थक मुख्य रूप से शामिल थे।