मिर्ज़ापुर: गणेशगंज में ब्लेड कांड के मुख्य आरोपी सैफ के घर का राजस्व कर्मियों ने किया नापी, सभी के मन में सवाल- क्या चलेगा बुलडोजर?
ब्लेड कांड के मुख्य आरोपी कुरैश नगर रामबाग निवासी सैफ के घर पहुंची राजस्व कर्मियों की टीम। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी साथ मौजूद रही। सैफ के घर का कर्मचारियों ने नापी किया। इस दौरान लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठा की क्या बुलडोजर की कार्रवाई होने वाली है। युवा सपा नेता और राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बाबा के बुलडोजर की मांग किया है।