गरखा: गरखा के रामपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से संवाद किया
Garkha, Saran | Dec 12, 2024 गरखा प्रखंड के रामपुर पंचायत में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया। वहीं ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं संवाद की। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी जदयू नेता बैधनाथ सिंह विकल्प सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।