कटनी–ब्यौहारी रेलखंड के विजयसोता स्टेशन पर मेमू ट्रेन में अचेत मिले 40 वर्षीय अनेन्द्र कुमार विश्वकर्मा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह होली के दिन से लापता था। जीआरपी ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।