जगाधरी: सीवरेज की समस्या को लेकर के दशमेश कॉलोनी के लोगों ने सड़क पर बैठकर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
2 दिन पहले भी कॉलोनी वालों ने सड़क के ऊपर खड़े होकर विरोध करने का काम किया था। तो उसे स्थानीय नेताओं ने उन्हें दो दिन में इसे हल करने का आश्वासन दिया था। मगर हाल ना होने पर आज दोबारा से सड़क पर बैठकर उन्होंने जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया और इस समस्या को हल करने की मांग की। कालोनी वाले सीवरेज की परेशानी से जूझ रहे हैं।