झांसी: विधान सभा में रवि शर्मा ने बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाई, आन्दोलन को दी धार: भानु सहाय अध्यक्ष
Jhansi, Jhansi | Feb 18, 2025 बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही। उत्तर प्रदेश विधान सभा में झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर बुंदेलियो का दिल जीत लिया। सदन में मांग उठाई जाने पर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने खुशी का इज़हार करते हुए मंगलवार को नारेबाजी की एवं कचहरी में घूमकर मिष्ठान वितरण किया।