दमोह: स्टेशन रोड स्थित सन्मति होटल में मैनेजर का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Damoh, Damoh | Mar 27, 2026 दमोह के स्टेशन रोड स्थित सन्मति होटल के बंद कमरे में गुरुवार रात मैनेजर प्रमोद साहू (निवासी पिपरिया दिगम्बर) का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक दो दिन से लापता था, जिसकी गुमशुदगी सागर नाका चौकी में दर्ज थी। कमर पर जलने जैसे निशान और जेब से बैंक दस्तावेज मिलने पर परिजनों ने मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई है