बीसलपुर: बाइक व सोने की चेन ससुराल से न मिलने पर विवाहिता का गला दबाकर हत्या का किया प्रयास बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल तथा सोने की चेन विवाहिता के घर वालों द्वारा न देने पर उसके पति ने अपने परिवार के लोगों की मदद से विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया कोतवाली पुलिस ने पति व दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।