खुरई: दीन दयाल पार्क के पास सीवर लाइन की खुदाई में टूटी पानी की पाइप लाइन, बिना मरम्मत काम बंद
Khurai, Sagar | Oct 3, 2025 सीवर लाइन का काम कर रही स्टेण्डर्ड इंफ़्रा कम्पनी की फिर लापरवाही सामने आई। दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास सीवर लाइन खुदाई के समय पानी टंकी को भरने वाली इनपुट लाइन को तोड़ दिया. वार्ड वासियों की सजगता से मामला सामने आया अन्यथा बिना बताये ही गड्ढा बंद किया जा रहा था, जिसके बाद कर्मचारियों ने बिना सुधार के ही काम बंद कर दिया।