कवर्धा: कवर्धा शहरी क्षेत्र मे स्थित पान दुकानो,ठेलो चाय सेंटरो सहित 40 स्थानो मे हुई कोटपा नियम के तहत की गई चलानी कार्यवाही
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आज कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल.राज के मार्गदर्शन में कोटपा 2003 के नियमो के पालन के लिए कवर्धा शहरी क्षेत्र में स्थित पान दुकानो, ठेलो व लोहारा रोड में संचालित अमृततुल्य चाय सेंटर आदि में धारा 4 व 6 के तहत कुल 40 स्थानो मे चलानी कार्यवाही की गई।