सोरों कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम हर विलास पुत्र प्रेमचंद है। आरोपी सोरों कोतवाली क्षेत्र के चंदवा गांव का रहने वाला है। गिरफ्त में आया आरोपी दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। सोरों कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।