हुज़ूर: सीएम मोहन यादव ने दी बक़रीद पर्व की बधाई, कहा- ईदुज्जुहा त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का प्रतीक है
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2025 देशभर सहित प्रदेश में धूमधाम से ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। सीएम ने कहा कि ईदुज्जुहा त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का प्रतीक है। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह पर्व गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा और मानवता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।