रायपुर: रायपुर कृषि उपजमंडी में आज से 5 दिन का अवकाश घोषित, मंडी 1 अप्रैल को खुलेगी
रायपुर कस्बे में स्थित कृषि उपजमंडी में शनिवार से 5 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कृषि उपजमंडी अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने शनिवार को शाम छः (6:00) बजे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, मार्च क्लोजिंग एवं महावीर जयंती को लेकर 5 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया। जिसके चलते मंडी अब आगामी माह 1 अप्रैल को खुलेगी।