बांका: बुढ़वातरी गांव में नदी में डूबने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम
Banka, Banka | Mar 30, 2026 बांका जिले के बुढ़वातरी गांव में नदी में डूबने से चार वर्षीय करीम अंसारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह रविवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जहां सोमवार की दोपहर 12 बजे नदी से शव को बरामद किया गया।