रामगढ़: बिंदपुरवा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, इलाज जारी
Ramgarh, Kaimur | Nov 21, 2025 मिली जानकारी के अनुसार बिंद पुरवा गांव में बीते गुरुवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में मार-पीट हो गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा। घायल सभी बिंद पुरवा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।