बेगूसराय: एसपी ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार, 25 फरियादियों की सुनी शिकायतें
कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 25 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों से मिलते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.