भीलवाड़ा: व्यापारियों का फूटा गुस्सा, पुराने कपड़े बेचने वालों की दादागिरी पर आर-पार की लड़ाई, दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहे
भीलवाड़ा।इंद्रा मार्केट स्टेशन रोड के व्यापारी अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो चुके हैं।पुराने कपड़े बेचने वालों की लगातार बढ़ती दादागिरी, दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण और बार-बार की शिकायतों पर प्रशासन की खामोशी ने व्यापारियों का सब्र तोड़ दिया है। इंद्रा मार्केट एसोसिएशन के व्यापारीयों ने अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक बंद रखें,नगर निगम ज्ञापन सौंपने पहुँचे