ब्यावर: कुंडाल गांव में खेत पर जा रहे युवक पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से युवक की हुई मौत
Beawar, Ajmer | Oct 2, 2024 जवाजा थाना क्षेत्र के कुंडाल गांव निवासी एक युवक पर खेत पर जाने के दौरान मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे बिजली का तार टूट कर गिर गया। हादसे में करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जवाजा थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृत कौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।