गुप्त सूचना के आधार पर गोरौल थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गोरिगामा गांव में गोरौल पुलिस ने छापेमारी कर 131 लीटर देशी शराब बरामद किया। गुरुवार को 4 बजे दिन में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि देशी शराब बरामद मामलें में शराब कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं।