जमुआ: रतोईया जोरिया पुल से 10 फीट नीचे गिरा बाइक सवार, गंभीर घायल, तेज रफ़्तार बनी हादसे का कारण
Jamua, Giridih | Mar 31, 2026 जमुआ प्रखंड के चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर रतोईया जोरिया के पास मंगलवार को 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।