पल्लू पुलिस थाने में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के पांच जनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार एक विवाहिता ने अपने पति राजेश सहित ससुराल पक्ष के दिगंबर रामरति राहुल निवासी हनुमानगढ़ व रजनी निवासी सरदारशहर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व तंग परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।