पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जारंग गांव में बथान में सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी
बेलसर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जारंग गांव में बीते रात बथान में सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने ईंट और पत्थर से सर को कूंच- कूंच कर हत्या कर दी है। बताया गया कि उक्त गांव के स्वर्गीय तपेश्वर झा के 60 वर्षीय पुत्र मुरली झा जो घर के पीछे स्थित बथान में सोता था प्रतिदिन के भांति बीते रात्रि भी वह अपने बथान में सोया था। तभी किसी ने हत्या कर दी।