जतारा: दिनऊ गांव में पहाड़ियां पर घायल अवस्था में मिला लकड़बग्घा वन विभाग की टीम ने इलाज कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
दिनऊ गांव की पहाड़ियां पर घायल अवस्था में पड़ा मिला लकड़बग्घा लोगों ने दी वन विभाग को सूचना पूरा मामला जतारा बन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिनऊ गांव की पहाड़ियां का है। जहां पर एक लकड़बग्घा संदिग्ध अवस्था में पहाड़ पर पड़ा हुआ था जब इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को लगी तो वह मौके पर पहुंची और लकड़बग्घा का इलाज कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा है।