पुवायां: लापरवाही बनी मौत की वजह, कार की टक्कर से 38 वर्षीय व्यक्ति की जान गई, मुकदमा पंजीकृत
शाहजहाँपुर के खुटार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सौफरी निवासी 38 वर्षीय अवनीश कुमार वर्मा अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । ईलाज के लिए ले जाते समय अवनीश की मौत हो गई ।