आगरा: हरीपर्वत स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शराब के नशे में वीडियो वायरल
Agra, Agra | Apr 21, 2024 आगरा के हरीपर्वत स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुज का शराब पीकर कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चुनाव से जुड़े कुछ दस्तावेजों के साथ गलत व्यवहार करते नज़र आ रहा हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।