मुफस्सिल थाना अंतर्गत चौसा बक्सर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार दो लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी लोगों में बक्सर नगर के नया बाजार के रूपेश कुमार और गोपाल नगर चकिया का निवासी सनी कुमार बताया गया है। दोनों जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।