भीलवाड़ा: महासाध्वी कुमुदलताजी मारासा का भीलवाड़ा में 13 वर्ष बाद पुनः चातुर्मास, समारोह में राज्यपाल बागड़े सहित जनप्रतिनिधि होंगे
आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति सुभाषनगर के तत्वावधान में धर्मनगरी भीलवाड़ा में चातुर्मास करने जा रहे श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्या श्री कमलावतीजी मरासा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका पूज्य महासाध्वी डॉ. कुमुदलताजी मारासा आदि ठाणा 4 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 8 जुलाई मंगलवार को होगा।