मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किसानों के हित में निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कृषि कैबिनेट का आयोजन बालाघाट में किया जाएगा, जहां किसानों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।